गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
पुलवामा शहीदों की स्मृति में राटन में युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडिल मार्च निकाला गया। आदर्श युवा बजरंग मंच, राटन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया।
कैंडिल मार्च की शुरुआत राटन स्कूल से की गई। वहां से युवाओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर मौन जुलूस निकाला, जो शहीद पिंटू सिंह द्वार तक पहुंचा। मार्च के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बगरस स्थित पिंटू सिंह द्वार पर पहुंचकर उपस्थित लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ पुलवामा के शहीदों के साथ-साथ क्षेत्र के वीर सपूत अमर शहीद पिंटू सिंह को भी नमन किया। इसके बाद बगरस चौक पर भारत का नक्शा बनाकर 40 दीप प्रज्वलित किए गए और जांबाज शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समाजसेवी जितेंद्र जीतू, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव, दिलीप यादव, पूर्व सरपंच जयकांत यादव, दीपक आजाद, बौएलाल साह, अनुज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
