By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: द्वारका पैलेस में नवचयनित एसडीएम सूरज कुमार का भव्य स्वागत, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार अभिनंदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » द्वारका पैलेस में नवचयनित एसडीएम सूरज कुमार का भव्य स्वागत, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार अभिनंदन
बेगूसराय

द्वारका पैलेस में नवचयनित एसडीएम सूरज कुमार का भव्य स्वागत, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार अभिनंदन

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 9, 2026 8:37 pm
AV BHARAT NEWS
3 weeks ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के नावकोठी स्थित द्वारका पैलेस विवाह भवन में गुरुवार को गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित सूरज कुमार के अपने पैतृक गांव नावकोठी में प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष एवं नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने की। वहीं कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं समाजसेवी इंद्रदेव महतो तथा पूर्व सरपंच मृत्युंजय सिंह ने किया।

द्वारका पैलेस पहुंचते ही ग्रामीणों ने सूरज कुमार का फूल-मालाओं, बुके, अंगवस्त्र तथा ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया और उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की।

समारोह को संबोधित करते हुए सूरज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे पंचायतवासियों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

इस अवसर पर उन्हें चादर, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और फूल-मालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सूरज कुमार की यह उपलब्धि पूरे प्रखंड के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षक रामस्वरूप साह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, गणेश झा, राजेश कुमार, विभाकर कुमार, बागीश चंद्र पाठक, रामानुज प्रसाद सिंह, विजय सहनी, दिवाकर मालाकार, देवेंद्र दास, मनोज बजाज, वीरेंद्र कुमार, अरुण मालाकार, राजा कुमार, मो. इम्तियाज, मो. सलमान सहित अनेक समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बीएमपी में तैनात सूरज कुमार की पत्नी तथा उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जोश और उमंग के साथ निकला ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम
बीआरसी नावकोठी में प्रधानाध्यापकों की बैठक, विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर हुई चर्चा
वीरपुर पीएचसी में दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र धरना, सेवाएं रहीं प्रभावित
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का द्विवार्षिक चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
माध्यमिक +2 विद्यालय चकमुजफ्फर में सखी सहायता डेस्क की हुई स्थापना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वीरपुर में तीन लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज
Next Article नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 58 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up