नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
जिलाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, एसपी मनीष, एडीएम ब्रज किशोर, डीडीसी प्रवीण कुमार, खालसा जनसेवा समिति के अध्यक्ष तन तुलसी विष्णु देवाचार्य ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर सिमरिया धाम राजकीय कल्पवास मेला का उद्घाटन किया।
डीएम तुषार सिंगला ने मेला का उद्घाटन करते हुए कहा यह राजकीय कल्पवास मेला 7 अक्टूबर से शुरु होकर 17 नवंबर तक चलेगा। इस कल्पवास मेला में कल्पवास करने के लिए सिमरिया धाम आने वाले दरभंगा, मधुबनी, नेपाल समेत कई अन्य जगहों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
उन्हें यहां सिमरिया धाम कल्पवास के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो इसकी सारी व्यवस्था की गई है। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सारी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने कहा इस बार कल्पवास मेला और लोकतंत्र का महापर्व भी लगभग एक साथ ही मनाया जाएगा।
डीएम ने मंच से दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व की अग्रिम हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं जिलेवासियों को दी। मौके पर सदर एसडीएम अनिल कुमार, सदर डीएसपी – 2 पंकज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बरौनी सीओ सूरज कांत, चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
