विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
भगवानपुर प्रखंड के बसंत कालिनी वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति भगवानपुर के तत्वावधान में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 351 कुमारी कन्याओं ने विभिन्न आकर्षक परिधानों में सज-धज कर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया।

कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों के साथ यात्रा को सफल बनाया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
मेला समिति की ओर से जानकारी दी गई कि यह मेला 25 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान भागवत कथा का भी विशेष आयोजन रखा गया है, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।इस आयोजन में मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद मंडल, सचिव अनिल महतो, कोषाध्यक्ष अमरजीत महतो के साथ अमीर लाल, राकेश कुमार, पंकज ठाकुर, राहुल कुमार, संजय पासवान, गुड्डू चौधरी, गोलू चौधरी, केशव चौधरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
