विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
भगवानपुर प्रखंड में बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मेहदौली, उच्च विद्यालय महेशपुर सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर “बिहार की शान बढ़ाएंगे, शिक्षा का दीप जलाएंगे”, “स्वच्छ बिहार, विकसित बिहार” जैसे आकर्षक नारों के साथ पूरे पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। बच्चों के उत्साह और ऊर्जा ने माहौल को देशभक्ति और गौरव से भर दिया।इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने मिलकर बिहार के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों को बिहार के इतिहास और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में सभा आयोजित कर बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,संजीव कुमार सहित अन्य शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे।
