गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
70वीं बीपीएससी परीक्षा में 80वां रैंक हासिल कर असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर बनीं मुस्कान का सम्मान बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया। तैलिक वैश्य संघ के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में मुस्कान की उपलब्धि को समाज, बेगूसराय जिला और बिहार राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।
समारोह में क्षेत्र के विकास, शिक्षा और बेटियों की बढ़ती भागीदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मुस्कान की सफलता को महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया गया।

नव चयनित अधिकारी मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ससुराल पक्ष को दिया। उन्होंने परिवार के सहयोग को अपनी उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार बताया। अभिनंदन समारोह में तैलिक वैश्य संघ की ओर से ‘भामाशाह रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष त्रिपुरारी साह ने की, जबकि संचालन पूर्व महामंत्री नीरज नवीन ने किया।
कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, जिला पार्षद घनश्याम राय, बाइट कम्प्यूटर के निदेशक संजय सिंह, रौशन कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, पंकज पासवान, प्रेम कुमार पप्पू, पूर्व मुख्य पार्षद सरिता साह, पार्षद अनारसी देवी, अरविन्द साह, अजय साह, अमरनाथ साह, महामंत्री हीरा कुमार साह, भोला चौधरी, जयदेव सान्याल, ओमप्रकाश गुप्ता, राजकिशोर राज, कल्याणी देवी, प्रिया सान्याल, रूकेश पोद्दार, अमित पोद्दार, पंकज सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार पप्पू, विकास कुमार, रामबाबू, भोला, रितेश, कन्हैयालाल साहु, किशन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


