मिंटू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसूरचक/ बेगुसराय
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा-दो पंचायत अंतर्गत रहीपर चौर में विद्युत ट्रांसफार्मर को जला दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों पहले राजनीतिक तहत ट्रांसफार्मर को जलाया गया है। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मंसूरचक मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष मो.इजहार अंसारी ने बताया कि राजनीतिक के तहत ट्रांसफार्मर को जलाया गया है। पूर्व में भी बिजली विभाग के धिधुत कनीय अभियंता को कई बार शिकायत किया गया था। लेकिन उन्होंने संज्ञान में नहीं लिया।

मकदमपुर निवासी आनंद राज उर्फ ननकी के द्वारा ट्रांसफार्मर को जलाया गया है। मो.इजहार अंसारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सैकड़ो किसानों को पानी पटवन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में बिजली ही एकमात्र विकल्प है जिससे किसान अपनी खेती तो पूरा कर सकें। बताते चले की पूर्व में भी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता के खिलाफ मुखिया संघ के द्वारा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था। स्थानीय किसान दिलीप राय,पप्पू कुमार,दिनेश महतो, सतीश राय,सुशील पासवान, किशोर चौधरी,राम निहोरा राय, सहित ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। ताकि समय रहते ट्रांसफार्मर को बदला जाए या फिर दुरुस्त किया जाए।।
