नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी के आम लोगों के जन सहयोग से बखरी गौशाला के पशुओं के चारा के लिए एक पिकअप गाड़ी भूसा की व्यवस्था की गई। स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार के नेतृत्व में गनमाण्य लोगों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर नावकोठी से भूसा लदी गाड़ी को बखरी गौशाला के लिए रवाना किया गया।पिकअप से भरा भूसा एसडीओ बखरी सह गौशाला समिति अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरभ को सुपुर्द किया गया।
इस अवसर पर मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिट्टू ने कहा की जरूरत पड़ी तो एक पिकअप भूसा के लिए और चंदा किया जाएगा।इसमें सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा गौ माता की सेवा ही असली धर्म है।
मौके पर उप मुखिया विजय सहनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ दास,तरुण कुमार सिंह,मनोज पाठक,पूर्व शिक्षक रामस्वरूप साह,मो. सलमान,सोनू कुमार, कन्हैया कुमार,सुधीर रजक,शत्रुघन कुमार आदि मौजूद थे।
