नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय में लगातार चौथे दिन भी लोहिया नगर गुमती के पास झोपड़पट्टी में अवैध रूप से सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर रह रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।इस दौरान झोपड़पट्टी में घर के नीचे 1000 लीटर से अधिक अर्ध निर्मित और निर्मित देशी महुआ चुलाई शराब भी बरामद किया गया।जिसे नष्ट कर दिया गया।अतिक्रमणकारियों ने अपने झोपड़ी के नीचे मिट्टी में प्लास्टिक के गैलन में भरकर देशी महुआ शराब छुपाकर रखा था,जिसे प्रशासन ने जप्त कर लिया।विदित हो कि बीते दिनों अतिक्रमण मुक्त करने गई पुलिस-प्रशासन पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा पत्थरबाजी कर पुलिस के एक जवान को जख्मी कर दिया था।
अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम कर्मी आज काफी मुस्तैद दिखे।इस संबंध में पूछने पर सदर डीएसपी आनंद पांडेय ने बताया कि लोहिया नगर के निकट अवैध रूप से झोपड़पट्टी बनाकर जो लोग रह रहे थे।उन्हें आज हटाया गया है। इन लोगों के कारण यातायात हमेशा बाधित रहती थी।यहां अवैध रूप से महुआ शराब भी लोग बनाते थे।बाइक चोरी की घटनाएं,राहगीर से छिनतई की घटना भी हमेशा होती थी।लोहिया नगर गुमती पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अपराध पर भी अंकुश लगेगा।
डीएसपी ने कहा कि पिछले चार दिनों से एक भी छिनतई की घटना सामने नहीं आई है। इसको लेकर टाउन थाना और उत्पाद थाना में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।यहां पर अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार भी चल रहा था।
मौके पर नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर,सदर एसडीएम अनिल कुमार,सदर एसडीपीओ आनंद पांडेय,टाउन थाना प्रभारी के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
