गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों मे तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बखरी थाना कांड संख्या 281/24 के वारंटी अभियुक्त मनीनदैल वार्ड संख्या 7 निवासी पप्पू सहनी के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कांड संख्या 198/18 के वारंटी अभियुक्त इमादपुर निवासी प्रभु सदा के पुत्र बालक सदा एवं देवन राय के पुत्र रामविलास राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। पुलिस ने छापेमारी कर सभी वारंटियों को उनके-अपने घरों से गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
