गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
पन्हास ने वन्द्वार को हराया
बखरी प्रखंड के बगरस में आयोजित श्री राम–जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले में पन्हास और वन्द्वार टीम के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। मुकाबले में टॉस जीतकर पन्हास टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी वन्द्वार टीम पन्हास की सधी हुई और प्रभावशाली गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं सकी और 16 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पन्हास टीम ने आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर 1 गेंद में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पन्हास टीम की जीत में अभिनव कुमार का अहम योगदान रहा। उन्होंने बल्लेबाज़ी करते हुए 33 महत्वपूर्ण रन बनाए, वहीं गेंदबाज़ी में भी 1 विकेट हासिल किया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भूषण महतो के द्वारा प्रदान किया गया।
इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक भोला कुमार कुशवाहा, सुनील, अजित सरकार, साहिल शर्मा एवं लाल साहेब की सराहनीय भूमिका रही। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
