नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत से एक वारंटी सहित दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया की नावकोठी थाना काण्ड संख्या 71/2009 के वारंटी रजाकपुर निवासी चंदन कुमार पिता बलराम पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं रात्रि गश्ती के दौरान नशे की हालत में हंगामा कर रहे रजाकपुर निवासी नीरज कुमार पिता सुरेश महतो को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई गई।जांच रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार नशेड़ी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
