नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में संविधान दिवस पर संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।रजाकपुर पंचायत भवन में मुखिया श्वेता भारती ने पंचायत के जन प्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों को संविधान की रक्षा एवं पालन करने की शपथ दिलाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान अधिनियमित, अंगीकृत किया गया था।उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था,जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।यही वह दिन है जब आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था।इसीलिए संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार,वार्ड सदस्य,पंच व अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।
