नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर गांव के 12 वर्षीय नभ्य गौतम को ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित एग्लिकेयर अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।इस छोटे बालक के द्वारा गरीबी पर लिखी गई प्रभावशाली रचना पर यह वैश्विक सम्मान प्राप्त हुआ है।यह सम्मान प्राप्त होना बेगूसराय जिला वासियों के लिए गौरब की बात है।
नभ्य गौतम को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा म्यूजियम एंड गैलरी में आयोजित समारोह में एंग्लीकेयर की निदेशक के सी चेम्बर्स ने प्रदान किया। इस दौरान जजों ने कहा कि इतनी कम उम्र में गरीबी जैसे वैश्विक विषय पर नभ्य ने अत्यंत संवेदनशील और सशक्त विचार प्रस्तुत किया,जो परिपक्व लेखन का उदाहरण है।
इस पुरस्कार के मिलने की खबर मिलते ही बरियारपुर गाँव में उत्सव जैसा माहौल है। नभ्य के पड़ोसी और रिश्तेदार मिठाइयाँ बाँट रहे हैं। गांव के लोग इस उपलब्धि को अपनी सामूहिक जीत बता रहे हैं।विदित हो कि नभ्य एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ा हुआ है। उसके पिता मनीष कुमार आई एस एम धनबाद के पूर्व छात्र हैं।उसके दादा कृष्ण चंद्र राय बिहार शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त गणित शिक्षक हैं,जिन्हें क्षेत्र में आदर्श शिक्षक के रूप में जाना जाता है।
विदित हो बेगूसराय से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक नभ्य गौतम ने अपनी प्रतिभा से नया मानदंड स्थापित किया है। यह सम्मान न सिर्फ उसके परिवार बल्कि पूरे बिहार और भारत के लिए गर्व का क्षण है।नभ्य गौतम की मां मधुश्री सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।नभ्य गौतम का पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।
