नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरा में सोमवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत (परिवार नियोजन पखवाड़ा)बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि इस शिविर में डा शोभा रानी के द्वारा 22 महिलाओं का बंध्याकरण व दो पुरुषों का नसबंदी आपरेशन किया गया।
बंध्याकरण व नसबंदी ऑपरेशन पूर्व सभी महिलाओं व पुरुषों का लैब टेक्नीशियन पंकज जोशी के द्वारा बीपी, ब्लड शुगर,एचआईबी, हीमोग्लोबिन इत्यादि की जांच की गयी। आपरेशन उपरांत सभी लाभुकों को आवश्यक दवा और सूई उपलब्ध कराई गयी।इस दौरान महिलाओं व पुरुषों को पौष्टिक आहार,फल, सब्जी का सेवन करने एवं आराम करने की सलाह दी गई।
मौके पर डॉ हिमांशु कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर,बीसीएम उषा कुमारी,बीएमईए संदीप चंद्र,जीएनएम रविशंकर कुमार,एएनएम सुमन रानी,सीमा कुमारी, सदानंद भारती,कपूर चंद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
