गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी अनुमंडल में लंबे समय से रिक्त पड़े डीसीएलआर पद पर ललित कुमार सिंह की नियुक्ति अनुमंडल राजस्व अधिकारी सह डीसीएलआर के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिंह ने अपने पद पर योगदान करते हुए पदभार ग्रहण कर लिया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद उनके कार्यभार संभालने से अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके आने से भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए डीसीएलआर के कार्यकाल में भूमि विवादों के समाधान में सुधार होगा तथा आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त होगा।
