नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पंचायत में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने सैदपुर चौक पर एक युवक को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पाया। पूछताछ में उसकी पहचान सैदपुर निवासी योगेश्वर साह के पुत्र राजेश साह के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
