नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत में एक महिला के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नावकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पश्चिमी डफरपुर निवासी नीतू कुमारी, पति अभिमन्यु कुमार सिंह, ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव की ही भारती देवी, पति कंचन साह, अमरजीत साह उर्फ छोटन साह, पिता बेचन साह, सहित दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और छिनतई की घटना को अंजाम दिया।
आवेदन के अनुसार, नीतू कुमारी स्कूल से लौट रही थीं। इसी दौरान बकाया रुपये मांगने को लेकर आरोपितों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनके गले से सोने की चेन और पर्स छीन लिया गया तथा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
