गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने धर-पकड़ अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के वखतपुर गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि लखीसराय अनुमंडल न्यायालय से वखतपुर वार्ड संख्या-1 निवासी परमानंद महतो एवं लक्ष्मी महतो के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय से प्राप्त वारंट के आलोक में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने धर-पकड़ अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के वखतपुर गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि लखीसराय अनुमंडल न्यायालय से वखतपुर वार्ड संख्या-1 निवासी परमानंद महतो एवं लक्ष्मी महतो के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय से प्राप्त वारंट के आलोक में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
