By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त संगठनात्मक आंदोलन : प्रीति शेखर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > राजनीति > भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त संगठनात्मक आंदोलन : प्रीति शेखर
राजनीति

भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त संगठनात्मक आंदोलन : प्रीति शेखर

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 14, 2026 7:30 pm
AV BHARAT NEWS
2 hours ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, बेगूसराय में रविवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रीति शेखर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संगठनात्मक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। भाजपा की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन, सेवा, समर्पण और सतत जनसंपर्क पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी की विचारधारा तथा नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सफलता का आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए सभी मंडलों और बूथ समितियों को सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ समाज के बीच सक्रिय रहने की अपील की।

भाजपा के प्रदेश मंत्री सुनील राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है।

बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर जन-जागरण अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णमोहन पप्पू, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुनील कुमार मुन्ना, राकेश रौशन, सुमित सन्नी, जिला मंत्री शुभम कुमार, पल्लवी कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सीताराम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रेखा राम, पूर्व महामंत्री कपिल देव पोद्दार सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिना अनुमति के चलाए जा रहे प्रचार वाहनों पर प्रशासन की कार्रवाई, दो वाहन किए गए जप्त
नावकोठी में भाकपा माले का धरना प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर उठाई आवाज
बखरी में नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार का विकास न्याय के साथ किया : मंत्री शीला मंडल
श्रेय लेने की होड़ में भिड़े कार्यकर्ता, अस्पताल शिलान्यास कार्यक्रम में मचा बवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नावकोठी पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up