नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण निर्गत वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 75/11 के फरार वारंटी रजाकपुर निवासी कारी राय तथा थाना कांड संख्या 48/15 के फरार वारंटी सैदपुर विष्णुपुर निवासी अकिल साह को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
