गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र में मानव देह व्यापार जैसे जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। बखरी पुलिस ने एक संगठित गिरोह का उद्भेदन करते हुए एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है, हालांकि इस काले कारोबार का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बखरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदैल घाट स्थित अब्बास खलीफा के घर से एक लड़की किसी तरह जान बचाकर भागी है और सलौना चैती दुर्गा स्थान के पास पहुंचकर लोगों से मदद की गुहार लगा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर लड़की को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम लाडो उर्फ होरी, पिता मोहन, उम्र लगभग 13 वर्ष, घर सीतामढ़ी रेलवे ढ़ाला के समीप बताया।
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां भीख मांगकर परिवार का पालन-पोषण करती है। लड़की ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन का लालच देकर उसे यहां लाया और बाद में अब्बास खलीफा के हाथों बेच दिया।पीड़िता के अनुसार, अब्बास खलीफा लड़कियों और महिलाओं को अपना निशाना बनाता है।
