नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के सदर पंचायत अंतर्गत नावकोठी वार्ड संख्या 13 में गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता सजरूण बेगम, पति मो. महफूल ने नावकोठी थाना में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि राहुल कुमार, बंटी कुमार दोनों पिता इंद्रदेव महतो तथा रोहित कुमार पिता स्व. जयजयराम महतो, सभी निवासी नावकोठी, दास समुदाय के लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और ऐसा करने से मना किया, तो आरोपितों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नावकोठी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नामजद आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
