नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय जिला में गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और हथियार से हमला, इलाके में तनाव।बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष और जमकर गोलीबारी हुई है।
इस खूनी संघर्ष और गोलीबारी में एक किसान को गोली लग गई है।जबकि कई अन्य लोग मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित जोकिया बहियार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि हुई है।जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार 9 कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
घायल निर्मल चौधरी ने बताया कि उक्त जमीन पर उन्हें कोर्ट से डिग्री प्राप्त है और उन्होंने अपनी जमीन पर गेहूं की फसल लगाई थी। आरोप है कि विरोधी पक्ष के सोनू चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, रामलाल चौधरी समेत अन्य लोग हथियार के बल पर जबरन गेहूं काटकर दऊनी कर रहे थे।

सूचना मिलने पर जब वे अपने लोगों के साथ खेत पर पहुंचे और इसका विरोध किया,तो पहले से तैयार दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।इसी दौरान फायरिंग भी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना में उपेंद्र चौधरी को गोली लगने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।वहीं उमेश चौधरी (60 वर्ष), संतोष चौधरी,निर्मल चौधरी समेत अन्य लोग धारदार हथियार से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।एसपी मनीष के निर्देश पर तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
सभी घायलों को परिजनों और पुलिस की मदद से बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
