नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत एपीएस प्लस टू विद्यालय का प्राइमरी एजुकेशन के डिप्टी डायरेक्टर उर्मिला कुमारी ने निरीक्षण किया।
इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं विभिन्न सुविधाओं का उन्होंने जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास,लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला सहित विभिन्न कक्ष का अवलोकन किया।
वहीं विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधि, बच्चों की उपस्थिति व विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया।विद्यालय के संचालन पर संतोष व्यक्त किया तथा स्कूल के सभी मानकों को पूर्ण बताया और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।शिक्षकों की प्रतिबद्धता और परिश्रम की प्रशंसा करते हुए ऐसे प्रयास को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया।
वही जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्ड़ू ने एपीएस मॉडल विद्यालय को ए ग्रेड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश झा,शिक्षक अरुण कुमार मालाकार, धर्मवीर कुमार,बेबी कुमारी आदि मौजूद थे।
