नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब कारोबारियों के खिलाफ नावकोठी
पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर विदेशी शराब एवं देसी चुलाई शराब का जखीरा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि सूचना मिली थी कि महेशवारा में शराब के बिक्री हेतु कारोबारी के यहां शराब का खेप लाया गया है।सूचना सत्यापन हेतु पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल को सूचना स्थल पर भेजा गया।
पुलिस की गाड़ी आते देख कारोबारी कैलाश सिंह का पुत्र राहुल कुमार फरार होने में सफल रहा।पुलिस की तलाशी में उसके बथान से रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की के कुल 56 बोतल यानी 21 लीटर विदेशी शराब तथा एक हरे रंग के गैलन में 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी हेतु अभियान तेज कर दिया है।
