[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
थाना क्षेत्र के चंदौर गांव से विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को भगवानपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के चुरामनचक गांव निवासी अमेरिका यादव के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है।
थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति के पास से 5.220 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


