नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
छौराही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायण पीपर बहियार में एक अधेर का शब मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।घायल की पहचान नारायण पीपर गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी चरित्र यादव का पुत्र वासुदेव यादव के रूप में किया गया है।
परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह प्रतिदिन की भांति पशु चारा काटने कावर झील गए थे।शाम तक घर वापस नहीं आने पर काफी खोजने का प्रयास किया गया किंतु कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार अहले सुवह पशु चारा काटने गए ग्रामीण ने मृत अवस्था में गंभीर रूप से हथियार से जख्मी किया हुआ लाश देखा। ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।जंगल में आग की तरह घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमर पड़ी।विलाप करती हुई मृतक की पत्नी लाल परी देवी ने अपने ग्रामीण पर हत्या करने का आरोप लगाई।घटना की सूचना मिलते ही छौराही थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया।
सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार व पुलिस इंस्पेक्टर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। तकनीकी माध्यम से अपराधी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
