गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव के सरगर्मी तेज होते ही केंद्र और राज्य के जाने-माने पद और प्रतिष्ठा वाले नेताओं के द्वारा चुनावी जनसभाओं में भले हीं जोर जोर से गला फाड़कर कहा जाता हो कि बिहार में चहुं ओर शांति, भाईचारा के साथ सुशासन की सरकार में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे दिन दुना रात चौगुना विकास कर रहा है। लेकिन अब भी लोग पैसा के लिए और दो जुन की रोटी के लिए हीं तो बिहार में प्रतिबंधित शराब के कार्यों को धरल्ले से कर रहे हैं। इसी अवैध कार्यों को पुलिस रोकने गई तो शराब कारोबारियों के द्वारा जानलेवा हमला कर 5 पुलिस कर्मियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।यह सुशासन की ढिंढोरा पीटने वाले नेताओं के मुंह पर बेगूसराय जिला अन्तर्गत वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला,भीठ गांव के शराब माफियाओं के द्वारा मारा गया थप्पड़ से तो कम नहीं है।

किया है मामला – शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला पंचायत में भगवानपुर थाना के अधिनस्थ असमाजिक तत्वों पर नकेल लगाने के लिए पुलिस शिविर स्थापित किया गया। शिविर में पदस्थापित पुलिस कर्मी शिविर पदाधिकारी अक्रम खान के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना की सत्यापन के लिए जब भीठ गांव पहुंची तो भीठ पुल के पास रोहित कुमार और कला देवी के द्वारा शराब धरल्ले से बेचा जा रहा था। जिसे पुलिस पकड़ ले जा रही थी तभी वहां अन्य शराब कारोबारियों ने पुलिस कर्मियों पर इंट पत्थर,लाठी,बांस आदि से लैस होकर जान लेवा हमला कर दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को छुराकर ले गए।

इस से भी मन नहीं भरा तो पुलिस शिविर पर चढ़कर हो हंगामा करते हुए भीठ गांव के पास बेगूसराय संजात पथ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे।जिसे पुलिस जनप्रतिनिधियों के साथ कर समझा बुझाकर रोड जाम हटाने गयी तो पुनः लाठी,दण्डा,बांस ईंट, पिस्तौल से लैस होकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस संबंध में शिविर प्रभारी अक्रम खान ने बताया कि शराब माफियाओं के द्वारा पुलिस के साथ तीन बार झरप हुआ जिसमें दो महिला,दो पुरुष जवान समेत एक चौकिदार घायल हो गए हैं। शराब माफियाओं के द्वारा ईंट, पत्थर के साथ तीन चार राउंड गोली चलाया गया तो पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ चार राउंड गोली चलाया है।
इस घटनाक्रम में एक यू ट्यूबर पत्रकार समेत 25 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें से पत्रकार समेत 15 लोगों को गिरफतार भी किया गया है।7 लोगों को सन्देह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।जिन से पुछताछ किया जा रहा है। 25 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। शिविर प्रभारी अक्रम खान ने बताया कि शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फिलहाल अभी मामला नियंत्रित है। वैसे शनिवार को भी भीठ ईस्कुल के आस पास के घरों के लोगों के चेहरों पर पुलिस के प्रति आक्रोश के आव भाव अस्पष्ट झलक रहे थे।अब देखना ये है कि इस अभियान में पुलिस कहां तक सफल हो पाती है।
