गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के मुज्जफरा निवासी उपेंद्र साहू के पुत्र अंकित साहू का करीब 4 महीने पूर्व एक एंड्रॉयड मोबाइल खो गया था। जिसे पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर पीड़ित को सोंप दिया है।
जिससे थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार व एसआई ऋषिकेश भारद्वाज की छेत्र में चहुंओर प्रसंशा कि जा रही है। लोगों का कहना है कि वास्तव में पुलिस की हांथ बहुत लंबी होती है। लोगों ने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों अगर पुलिस को किसी भी मामले में स्वतंत्र होकर जांच पड़ताल करने दे तो जटील से जटील समस्या भी सुलझ सकती है। और क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल भी बना रहेगा।
