नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
क्षेत्र के विकास के साथ -साथ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी हमारी प्राथमिकता है।उक्त बातें बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने नावकोठी प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया केसरी नंदन मिश्र के आवास पर कहा।मंत्री ने पूर्व मुखिया केसरी नंदन मिश्र से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मनेरपुर में तुरंतु पासवान के पौत्र की हत्या पर शोक जताया एवं उनके परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया तथा मामले की जांच करा कर दोषियों को सजा दिलाने की बात कही।
ग्राम देवपुरा में स्वर्गीय सुधीर महतो के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।विदित हो कि श्री महतो का परदेस में एक्सीडेंट होने के कारण मृत्यु हो गया था।इसके बाद देवपुरा स्वास्थ्य उप केंद्र का औचक निरीक्षण किया और मरीजों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल में नए भवन बनाने एवं चार दीवारी निर्माण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद भाजपा मंडल महामंत्री अजीत कुमार सिंह के हसनपुर बागर स्थित आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।नावकोठी ग्राम में स्वर्गीय पंकज कुमार उर्फ चिंटू के मृत्यु उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर परिवार जनों से मिलकर सांत्वना दिया और परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।इसके उपरांत डफरपुर पंचायत के छतौना ग्राम पहुंचे।जहां पूर्व मुखिया जयजयराम महतो से स्नेहिल मुलाकात किया और एनडीए कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया।
अंत में डफरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार पमपम के आवास पर पहुंचे,जहां मंत्रीजी का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुखिया सुनैना देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि इं. रंजीत कुमार पमपम के द्वारा अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान ने उपस्थित आम जनों को आश्वस्त किया की बखरी विधानसभा की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है,उनके उम्मीद पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान,प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,जदयू प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा,जिला महासचिव हरिनंदन कुमार,यूवा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान सहित एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
