गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अपहृताओं की सकुशल बरामदगी कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बखरी थाना कांड संख्या 338/25 में अपहृत काल्पनिक नाम स्वीटी कुमारी को कांड के अनुसंधानकर्ता छौटन कुमार सिंह ने बेगूसराय से सकुशल बरामद किया है।
वहीं, बखरी थाना कांड संख्या 03/26 के तहत अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार द्वारा तीन नाबालिग बच्चियों को भी सुरक्षित बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में अपहृता के बरामदगी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
