गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए धरपकड़ अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों के प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना कांड संख्या 03/23 के प्राथमिक अभियुक्त तेघड़ा थाना क्षेत्र के फरदी निवासी मन्नू सहनी के पुत्र जितेंद्र सहनी को पुलिस ने फरदी बांध के पास से गिरफ्तार किया।
वहीं, वीरपुर थाना कांड संख्या 54/22 के प्राथमिक अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा वार्ड संख्या 6 निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र अभिराम महतो को रजौरा से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया।
