विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
थानाध्यक्ष निरज कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 53//26 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के पासोपूर गांव निवासी स्वर्गीय विनोद तांती के पुत्र रंजीत तांती उर्फ कारी तांती तथा एक अन्य कोर्ट वारंटी थाना क्षेत्र के नरहरिपुर गांव निवासी स्वर्गीय देवनारायण सिंह के पुत्र राज नारायण सिंह उर्फ बबलू सिंह को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर कार्यवाई हेतु जेल भेज दिया गया है।
