नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो इश्तिहारी सहित तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपी अशोक साह के पुत्र राजकुमार साह को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।
वहीं पहसारा पूर्वी पंचायत के खैरवन गांव से इश्तिहारी वारंटी मो. कलीम एवं मो. जहांगीर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा इश्तिहार जारी किया गया था तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान लगातार जारी रहेगा।


