गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।
थाना में दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 10 अगस्त की रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी बाइक बीआर 09 एएम 5459 को घर के दरवाजे पर खड़ा कर लॉक कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद घर में सोने चले गए। सुबह उठने पर दरवाजे पर बाइक नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक की बरामदगी को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


