गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री विश्वबंधु पुस्तकालय की संरक्षण समिति का चुनाव सत्र 2026-31 के लिए सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम किशन मन्नू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पांच सदस्यीय संरक्षण समिति के सदस्यों का चयन किया गया।
संस्थापक सदस्य संवर्ग से 95 वर्षीय वैद्यनाथ प्रसाद केसरी, शिक्षाविद् कोटे से प्रो. आनंद चन्द्र झा, संविधान निर्माता/ज्ञाता संवर्ग से प्रो. (डॉ.) रवीन्द्र राकेश, पूर्व पदाधिकारी संवर्ग से पूर्व अध्यक्ष सिधेश आर्य तथा वरिष्ठ सदस्य संवर्ग से विजय कुमार नेमानी को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष संतोष भारती गुड्डू, सचिव अमित पोद्दार, सह सचिव कोमल आर्य, पूर्व अध्यक्ष जयदेव सान्याल सहित पुस्तकालय के कई सदस्य मौजूद थे।नव निर्वाचित सदस्यों को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


