गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
बखरी (बेगूसराय)। पटना हाई कोर्ट ने बखरी व्यवहार न्यायालय के मुंसिफ आदित्य आनंद को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की हैं। इससे पूर्व यह न्यायिक कार्य एसीजेएम मनोज कुमार सिंह के प्रभार में संचालित हो रहा था।
सोमवार को जैसे ही आदित्य आनंद को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट का पावर मिलने की सूचना न्यायालय परिसर में पहुंची, अधिवक्ताओं के बीच खुशी का माहौल बन गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता राजकुमार, गौरव कुमार, प्रमोद कुमार, मधुसूदन महतो, राम ज्वालेश्वर प्रसाद सिंह, मदन मोहन सहित कई अधिवक्ताओं ने इसे बखरी व्यवहार न्यायालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट से संबंधित मामलों की सुनवाई और निष्पादन में तेजी आएगी, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा संभव हो सकेगा। साथ ही वादकारियों को भी न्यायिक प्रक्रिया में अधिक सुविधा मिलेगी।

