अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
मघुरापुर विद्या बिलासपुर पुस्तकालय प्रांगण में विधायक राम रतन सिंह ने किया रंगमंच का उद्घाटन।
मघुरापुर के कलाकारों की वर्षों पुरानी चाहत पूरी हुई।
अब मघुरापुर विचला टोलागांव में कला, साहित्य और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक रंगमंच तैयार है। नगर परिषद तेघड़ा अंतर्गत वार्ड संख्या 24 विचला टोला, विद्या विलास पुस्तकालय के प्रांगण में तेघड़ा विधायक राम रतन ने फीता काटकर नवनिर्मित कला मंच का उद्घाटन किया। विधायक निधि से 7 लाख 89 हजार 800 रुपए की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत योजना एवं विकास विभाग की मद से निर्मित रंगमंच का उद्घाटन करते हुए विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि यह रंगमंच सबको समर्पित करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेल और संस्कृति का विशिष्ट स्थान है। कला और संस्कृति मामले में मिथिला कि सांस्कृति का दुनिया में नाम है। जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिस तरह समाज में पुस्तकालय की आवश्यकता है इसी तरह खेल और संस्कृति कला का विकास भी जरूरी है। उन्होंने खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य , खेल और कला संस्कृति के क्षेत्र में बढ़- चढ़ कर विकास किया है। इस अवसर पर चकदाद मघुरापुर के सेवानिवृत शिक्षक राम रतन सिंह, मणि भूषण सिंह, राजकुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद भूषण सिंह, संतोष कुमार, अमरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह ,भूषण ठाकुर ,अमन कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे। उक्त बातों की जानकारी रामेश्वर सिंह स्मारक भवन भाकपा अंचल कार्यालय के सचिव रविंद्र कुमार ने दी।
