गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने एक गृह भेदन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बखरी थाना क्षेत्र के खखरुआ निवासी नामजद स्व शंकर पासवान के पुत्र राजन पासवान को गृह भेदन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
