अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गौरा में दीपावली और छठ पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व की महत्ता पर आधारित नाटक एवं गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। दीपावली के कार्यक्रम में छात्रों ने ग्रीन दीपावली थीम के साथ गीतों की प्रस्तुति दी और बच्चों ने रंगोली बनाई और वातावरण को सुरक्षित रखने का वचन देते हुए विश्वास दिलाया कि आतिशबाजी जैसे प्रदूषण कार्यों से दूर रहेंगे। प्रदूषित कार्यों से रहने का विश्वास दिलाया मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर उन्मुख होने, अज्ञानता को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने तथा सदैव इसकी ज्योति बढ़ाने जैसे हितकारी कार्य करने की सीख देता है। इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली बनाई तथा वातावरण को सुरक्षित रखने का वचन देते हुए विश्वास दिलाया कि हम आतिशबाजी जैसे प्रदूषित कार्यों से दूर रहेंगे। एक दूसरे के साथ ज्योति जलाकर खुद तथा अपने वातावरण को, समाज को प्रकाशित करेंगे।
आगे कहा कि बिहार में मनाया जाने वाला विशेष त्योहार छठ महापर्व प्रकृति को समर्पित है। यह हमें प्रकृति से जोड़कर रखती है। उन्होंने अपने कर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने की सीख दी। छठ की प्रस्तुति में शिक्षक शशांक शंखधर, रोशन कुमार, अमित कुमार, शिक्षिका मंजूषा कुमारी ,मौसम कुमारी ,कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी ,रेखा कुमारी ,लता मंगेशकर एवं नीलम प्रभा एवं छात्र अभिषेक कुमार ,रोहित कुमार, प्रियांशु कुमार, आयुषी कुमारी ,छोटी कुमारी ,दीपा कुमारी एवं तन्नू कुमारी आदि छात्र छात्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रहा
