अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
नामांकन के अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्र तेघड़ा और बछवाड़ा से आए प्रत्याशियों ने अनुमंडल कार्यालय एवं प्रांगण में प्रशासनिक चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व भाजपा नेता ललन कुंवर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन के पश्चात उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं तेघड़ा से ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में संजीव भारती की पत्नी सुधा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया उनके साथ में आए सैकड़ो समर्थकों ने नामांकन के बाद फूल माला पहनकर महिला प्रत्याशी का स्वागत किया। वहीं राम पुकार ठाकुर भी तेघड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज कू प्रत्याशी सह समाजसेवी रमोदर कुंवर ने निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसीएलआर के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिला के बाद उनके समर्थन में आए सैकड़ो की संख्या में जन सुराज सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला से लाघ दिया। उहोने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संकल्प है कि बछवाड़ा की जनता के बीच नेता नहीं बेटा बनकर क्षेत्र के बदहाल शिक्षा ,स्वास्थ्य और लोगों के लिए रोजगार के साथ ही क्षेत्र की चौमुखी विकास करना हमारा प्रथम प्राथमिकता होगा। बछवाड़ा से ही जनशक्ति जनता दल से कैलाश सहनी ने अपने नामांकन के बाद कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावे क्षेत्र का विकास प्रथम प्राथमिकता होगा। आम आदमी पार्टी से पत्रकार अविनाश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया और कहा कि पहले लालू जी और फिर नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को विकास की ताड़े दिखाते रहे। लेकिन बिहार आज भी हर क्षेत्र में पीछे है। बछवाड़ा की जनता एक मौका दें हम बछवाड़ा को आदर्श बछवारा बनाएंगे वही बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दिलीप कुमार, भगवानपुर के पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता शत्रुघ्न चंद्रवंशी आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
