नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
गणतंत्र दिवस परेड–2026 में नई दिल्ली में भाग लेने वाले बिहार एवं झारखंड निदेशालय एनसीसी के 80 चयनित कैडेट्स ने गुरुवार को बेगूसराय -पटना आइकॉनिक पुल पर भव्य परेड का प्रदर्शन किया।
यह विशेष आयोजन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया, जहां कैडेट्स ने अनुशासन, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की।कार्यक्रम की शुरुआत पुल पर आयोजित परेड से हुई, जिसमें सभी कैडेट्स ने श्रेणियों में सुसज्जित होकर मार्च-पास्ट किया।
राष्ट्रभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इसके बाद कैडेट्स का दल सिमरिया घाट पहुंचा,जहां ससम्मान राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया और कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी।
