गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंत्री सहित श्रद्धालुओं ने अपने वजन के अनुसार किया तुलादान
श्रीकृष्ण गौशाला, बखरी के पावन परिसर में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक तुलादान कार्यक्रम श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम सह गौशाला के पदेन अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की सफलता में गौशाला के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा एवं मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परंपरा के अनुसार पंचानंद ठाकुर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं का तुलादान कराया। मंत्री संजय पासवान सहित 50 श्रद्धालुओं ने अपने-अपने शरीर के वजन के अनुरूप अनाज, फल एवं अन्य दान सामग्री अर्पित कर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा कि “गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गौशालाएं न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” वहीं एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। गौशाला के विकास के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करता रहेगा।”
कार्यक्रम में दिलीप केशरी, मनोरंजन वर्मा, मनोज चौधरी, विवेक खेतान, रामदयाल केशरी, अभिमन्यु केशरी, प्रवीण साहू, मुरारी टिबरेबाल, प्रिंस परमार, अधिवक्ता गौरव कुमार, संतोष देवी, आशा बजाज, मंजू अग्रवाल, संगीता राय, संध्या केशरी, गोविन्द केशरी, सौरभ नेमानी, रौनक पलरीवाल, पंकज पासवान, विकाश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं गौसेवा के संकल्प के साथ शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।
