[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
पीएचसी भगवानपुर की काउंसलर को मिला प्रथम पुरस्कार
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
मंगलवार को पटना के ऊर्जा आडिटोरियम पुरुष नसबंदी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में बिहार के विभिन्न ब्लॉकों से आए काउंसलर, डॉक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा अब तक की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर प्रत्येक ब्लॉक के काउंसलर को अपने सर्वश्रेष्ठ कार्य को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।प्रतिभागियों ने पीपीटी का मौखिक प्रस्तुति के साथ-साथ पोस्टर प्रदर्शन भी किया।
इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर की काउंसलर नीयति मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया।राज्यस्तरीय टीम ने उनकी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और संवाद कौशल की सराहना की तथा उन्हें इसी आत्मविश्वास के साथ आगे भी कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
नीयति मिश्रा की इस उपलब्धि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के सभी कर्मी व बेगूसराय टीम के सभी सदस्य गर्वित और प्रसन्न दिखाई दिए।


