नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
पूरे बिहार के साथ बखरी विधानसभा में भी इस बार मोदी नीतीश की सुनामी देखी गई।इस लहर में बखरी विधानसभा के नावकोठी प्रखंड में एनडीए के लहर का स्पष्ट असर देखा गया। बखरी विधानसभा में पड़ने वाले नावकोठी प्रखंड के सात पंचायत में सिर्फ एक पंचायत हसनपुर बागड़ में महागठबंधन के घटक दल सीपीआई को बढ़त मिली।शेष छह पंचायत में हार का मुंह देखना पड़ा।सातों पंचायत में 73 बूथ है। बूथ नंबर 98 से लेकर 170 तक। पूरे प्रखंड में एनडीए समर्थित प्रत्याशी लोजपा के संजय कुमार को 20 हजार 024 मत मिले।वहीं महागठबंधन समर्थित सूर्यकांत पासवान को 15 हजार 646 मत मिले।संजय कुमार चार हजार 378 मतों से बढ़त हासिल की।
पहसारा पूर्वी पंचायत के आठ बूथ पर संजय कुमार को 2127 मत प्राप्त हुआ जबकि सूर्यकांत पासवान को 1954 मत मिले।संजय 173 मतों से जीत हासिल की।भाजपा का लेनिन ग्राद कहलाने वाला रजाकपुर पंचायत के 10 बूथों पर लोजपा आर को 2775 जबकि सीपीआई को 2719 मत मिले।यहां भी भाकपा को मात खानी पड़ी।इसी तरह डफरपुर पंचायत के 13 बूथ पर एनडीए को 3766 जबकि महागठबंधन को 2468 मत मिले। 1298 वोट से सीपीआई को शिकश्त मिली।
नावकोठी के 11 बूथों पर संजय को 2488 मत मिले जबकि सूर्यकांत को 1979 मत मिले। 509 मतों से भाकपा को मात खानी पड़ी।हसनपुर बागर के 10 बूथ पर एनडीए को 2395 मत मिले जबकि महागठबंधन को 3171 मत मिले।मात्र इसी पंचायत में 776 मतों से लोजपा को सीपीआई ने पछाड़ दिया। विष्णुपुर के नौ बूथों पर संजय को 2615 जबकि सूर्यकांत को 1870 मत मिले। 745 मतों से संजय विजयी रहा।
समसा पंचायत के 12 बूथों पर एनडीए को 3858 मत मिले जबकि भाकपा को 1485 मत मिले।सर्वाधिक इसी पंचायत से 2373 मतों से लोजपा आर की जीत हुई।हसनपुर बागर के बूथ नंबर 142 पर लोजपा को सबसे कम मात्र 38 मत मिले जबकि भाकपा को 752 मत मिले।बूथ नंबर 143 पर भी लोजपा को मात्र 47 मत मिले जबकि भाकपा को 834 मत प्राप्त हुआ।
नावकोठी प्रखंड में चेरिया बरियारपुर विधानसभा के पहसारा पश्चिम और महेशवारा पंचायत है जहां से जदयू प्रत्याशी को जीत मिली है।
