मिंटू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसूरचक/ बेगूसराय
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गणपतौल पंचायत के सभागार में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता गणपतौल पंचायत के मुखिया हीरा कुमारी ने किया। मुखिया हीरा कुमारी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए जबकि विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। वही गांधी के विचारों उनके जीवन दर्शन तथा शास्त्री के आदर्शों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उक्त मौके पर उपमुखिया मो.जावेद अंसारी, वैजनाथ पासवान,अमित कुमार, मनोज पासवान,सरपंच विभा कुमारी,पंच नीलम देवी,पंचायत सचिव नन्द कुमार,स्वच्छता कर्मी ज्योति कुमारी,पंकज कुमार, सहित अन्य कर्मी एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।
