अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बीहट/ बेगुसराय
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सृजनोत्सव चित्रकला एवं मूर्ति कला प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 स्थान अटल भवन, गांधी स्टेडियम बेगूसराय समय प्रातः 11 से संध्या 5:00 बजे तक रखा गया था जिसे कला प्रेमियों ने खूब सराहा

2 अक्टूबर को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ,शिक्षकों और जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।प्रदर्शनी के अंतिम दिन होने की वजह से काफ़ी संख्या में दर्शकों ने कला के विभिन्न आयामो को देखा और सराहना की ।
