नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया।सेविकाओं ने बताया कि इस अवस्था में गर्भवती महिलाओं में रक्त की कमी हो जाती है।गोदभराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण की जानकारी देना है।बेहतर पोषण से ही स्वस्थ बच्चे का जन्म व गर्भवती महिलाओं में मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाता है।
इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है।हरे साग सब्जी,फल आदि से पोषक तत्वों की पूर्ति आसानी से हो जाती है।इस अवसर पर गर्भवती महिला को अनाज, फल,सब्जी से गोदभराई की गयी।
