नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम, डफरपुर,रजाकपुर व समसा पंचायत सें आवारा कुत्तों के काटने से सात व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि पहसारा पश्चिम पंचायत के रामप्रवेश सिंह, सुनील यादव एवं आरती कुमारी, समसा के कन्हैया कुमार एवं शिवम कुमार, डफरपुर पंचायत के छतौना निवासी रितिक कुमार और रजाकपुर के आदर्श कुमार को पागल कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। सातों घायल व्यक्ति को रेबीज वैक्सीन देकर साबुन व पानी से अच्छी तरह धोने को कहा गया है। कुत्ते के काटने से पीड़ित सातों व्यक्तियों को और दो-दो एंटी रेबीज टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान जीएनएम रवि कुमार व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
